25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,सामूहिक दुष्कर्म की घटना में था फरार

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। आरोपित ने क्षेत्र की ही एक नाबालिग लड़की के साथ अपने दो अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।


खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि वह और उनकी टीम खुर्जा नगर के बस अड्डे पर रायचंद गेट के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। युवक पैदल ही था। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम छोटू पुत्र ओमप्रकाश निवासी अमृतपुर थाना चंदौस जिला अलीगढ़ बताया। जिस गांव की नाबालिक लड़की के साथ आरोपित ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। छोटू उस गांव में एक किसान के यहां नौकरी करता था। उसके दोनों साथी जेल जा चुके हैं।